- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Infectious Even After Taking Both Doses Of Vaccine, Second Dose Was Taken On February 13, Health Department Official Said It Is Possible
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रांची12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सिविल सर्जन ने बुधवार को खूंटपानी प्रखंड के बड़ा चिरु में कुपोषण उपचार केंद्र के उद्घाटन में शामिल हुए थे। (फाइल)
चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) के सिविल सर्जन ओम प्रकाश गुप्ता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद भी पॉजिटिव हुए हैं। उन्होंने 16 जनवरी को पहला और 13 फरवरी को दूसरा डोज लिया था।
इस तरह का पहला मामला है जब झारखंड में वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद भी कोई पॉजिटिव हुआ है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ऐसा संभव है कि कोई वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद भी संक्रमित हो सकता है।
ज्यादा नुकसान नहीं होगा
स्टेट वैक्सीनेशन पदाधिकारी डॉ. अजीत प्रसाद ने बताया कि वे इसकी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही वे इस मामले में कुछ बता पाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐसा नहीं है कि वैक्सीन ले लेने के बाद किसी को कोविड नहीं होगा। इसकी संभावना कम हो जाती है। अगर कोई संक्रमित होता भी है तो फेफड़ों के प्रभावित होने की संभावना कम हो जाती है।
मंत्री के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए थे CS
सिविल सर्जन के कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। सिविल सर्जन ने बुधवार को खूंटपानी प्रखंड के बड़ा चिरु में कुपोषण उपचार केंद्र के उद्घाटन में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उनके साथ मंत्री जोबा मांझी, विधायक दशरथ गागराई, उपायुक्त अरवा राजकमल भी शामिल हुए।