फातिमा ने कहा, ‘भयानक दर्द में हूं…’
फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह बिस्तर पर लेटी हैं और काफी उदास नजर आ रही हैं। फोटो के साथ इंस्टास्टोरी में फातिमा ने लिखा है, कोविड-19 की वजह से बीमार हूं। सूंघने और स्वाद की क्षमता खत्म हो चुकी है। शरीर में भयानक दर्द है।
29 मार्च को फातिना ने कहा था- कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं
फातिमा सना शेख ने 29 मार्च 201 को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात की सूचना दी थी कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। फातिमा ने लिखा था, ‘मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। फिलहाल सारी सावधानियां और निययों को फॉलो कर रही हूं। मैं होम आइसोलेशन में हूं। आप सभी की चिंताओं और दुआओं के लिए धन्यवाद। सुरक्षित रहें दोस्तों।’
अनिल कपूर के साथ फिल्म में काम कर रही थीं फातिमा
फातिमा सना शेख के वर्कफ्रंट की बात करें तो दंगल गर्ल इन दिनों अभिनेता अनिल कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग में बिजी थीं। फिल्म के शेट के फातिमा ने अनिल कपूर के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की थी। फातिमा जल्द ही फिल्म ‘अजीब दास्तान’ में नजर आएंगी। फिल्म में फातिमा के साथ जयदीप अहलावत नजर आएंगे। हाल ही में फातिमा को फिल्म लूडो में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव थे। फातिमा सूरज पे मंगल में भी नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ थे।